Aarti Goswami 20 Jan 2024 कविताएँ अन्य नए साल पर कविता, नया साल कविता 22689 1 5 Hindi :: हिंदी
"नया साल"
पुराने साल के तजुर्बों से
नई उम्मीद लेकर आता
खुशियां की वजह दे देता
नया साल जब भी आता
एक नई आशा के साथ
और नए जोश के साथ
फिर नई शुरुआत करता
नया साल जब भी आता
जनवरी की मीठी सर्दी से
सूर्य की पहली किरण से
मन में उल्लास भर देता
नया साल जब भी आता
सक्रांति के तिल चिक्की से
आसमान में उड़ती पतंग से
हौसलों में उड़ान भर देता
नया साल जब भी आता
खेतों की हरियाली से
खिलते फूलों की महक से
जीवन को महका देता
नया साल जब भी आता
~ 'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago