Umendra nirala 08 Mar 2025 कविताएँ समाजिक 17143 0 Hindi :: हिंदी
जिसके सिर पर जिम्मेदारी है,
वह एक नारी है।
अपने में संकट आने पर
अदम्य रूप धारण करती
अत्यंत ज्वलंत भीषण
शक्ति से,
सब पर भारी है।
वह एक नारी है।
अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्ण निर्वहन करना
आये खतरों का सामना करने को कई रूप धारण करने वाली है,
वह एक नारी है।
संघर्ष की मिसाल है, वह
समर्पण तुझमें ही पूर्ण है
समय की विपरीत धारा को मोड़ने वाली,
कई उदाहरण पेश करने वाली है,
वह एक नारी है।
प्रेम और करुणा की सागर है, वह
राग- द्वेष और ईर्ष्या अछूता है
समझ नहीं सकते हर कोई उसको,
कई गुणों की प्रतिभाशाली है,
वह एक नारी है।
वह एक नारी है।।
नाम- उमेन्द्र निराला (इलाहबाद यूनिवर्सिटी )
पता - हिंनौती, सतना, मध्य प्रदेश