akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक जीवन का यथार्थ 51639 0 Hindi :: हिंदी
* नाम शेष रह जाएगा *
* अच्छे कर्म कर ले जीवन में
जन्म सफल हो जाएगा ।
संतोषी मन से तू जी ले
यही काम में आएगा ।
अपना-अपना मत कर बंदे
, यहीं छूट सब जाएगा ।
साथ नहीं तेरे कुछ होगा ,
जब दुनिया से जाएगा ।
पूरी जिंदगी हाय हाय कर
जो धन तूने कमाया है ।
रुकते ही जीवन की सांसे
,तेरे काम न आएगा ।
धन-संपत्ति के कागज पर,
तेरा नाम शेष रह जाएगा ।,
जो जीवन मस्ती में बीता
जीवन धन कहलाएगा ।
कंजूसी से जीवन जी कर,
जो धन तूने कमाया है।
तेरे जाने के बाद उस पर ,
दूजा मौज मनाएगा ।
रिश्ते नाते भूलकर तू जो ,
धन में ही रम जाता है ।
दोस्तों और अपनों से तू ,
फिर दूर दूर हो जाता है ।
मोह माया का ये घमंड सब ,
यही चूर हो जाएगा ।
मौत एक जीवन का सच है ,
तुझे समझ में आएगा ।
अच्छे कर्म किए जो तू ने,
वही साथ में जाएगा ।
इस संसार में बस ! तेरा
यह *नाम शेष रह जाएगा * *
I am Advocate at jabalpur Madhaya Pradesh. I am interested in sahity and culture and also writing k...