Sonu Yadav 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत गूगल 90093 0 Hindi :: हिंदी
रात को सपनों में मुलाकात होती है मेरी सुबह होती है जब दुनिया सोती है तड़पता है दिल में जब सुबह होते हैं आंख खुलते ही जब वो दूर होती है रब से पूछता हूं सुबह क्यों होती है रात अच्छी है जिसमें दुनिया सोती है रात में ही तो वह मुझसे मिलने आती है और मेरे साथ मधुर गाना गाती है मांगता हूं रब से कभी सुबह ना होती कम से कम वह मुझसे कभी दूर ना होती आंख नम होने को मजबूर ना होती अगर वह मुझसे कभी दूर ना होती काश जीवन में यारों सोता ही रहूं कम से कम उसके पास बैठा तो रहूं गीत लिखने को कलम मजबूर ना होती अगर वह मुझसे कभी दूर ना होती