Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मुझको नूतन संसार चाहिए-मुझे चाहिए ऐसा बंधन जिसका काल नहीं कोई

Sudha Chaudhary 14 Aug 2023 कविताएँ अन्य 28691 0 Hindi :: हिंदी

मुझको नूतन संसार चाहिए
मुझे चाहिए ऐसा बंधन
जिसका काल नहीं कोई
मुकुट धरों का मुकुट चाहिए
मान और सम्मान चाहिए
अधिकारों की बात करें तो
सारा का सारा ध्यान चाहिए।
मुझको नूतन संसार चाहिए।

मेरे पलक निछावर
बारंबार तुम्हारे पथ पर
बादलों की सेज छुपा कर
रख लूं अपनी बाहों पर
आशा के नव दीप जलाकर
मेरा अपना शयनागार चाहिए।
मुझको नूतन संसार चाहिए।

देखो यहां उन्माद नहीं
  केवल प्रेम का नींव पड़ेगा
तुम चाहो तो खोलो गागर
आंखों में पढ़ लो आकर
सांसे ठंडी ना कर लो तुम
मेरा बस उद्धार चाहिए।
मुझको नूतन संसार चाहिए।

सुधा चौधरी
बस्ती

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: