Shreyansh kumar jain 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 2000000 54708 1 5 Hindi :: हिंदी
मोहब्बत की वो पुरानी बातें मुझे आज फिर याद आ गयी, उसकी हर बात फिर दिल में प्यार का दिपक जला गयी, कैसे भूलाऊ उन बातों को जो अब भी याद आ रही है, उसकी बातों को याद करते हुए फिर दिल में खुशियाँ छा रही है ।। अब नहीं दिखती वो मुझे जैसे अब वो कई दूर खो गयी है, भीड़ भरी इस दुनिया में अब वो किसी ओर की हो गयी है, प्यार भरी इस दुनिया में धोखो की कोई कमी दिखती नहीं है, मेरे प्यारे से इस दिल में अब उसके लिए कोई जगह नहीं है ।। बहुत किये थे वादे उसने वो सबको तोड़कर बैठ गयी, प्यार वाली इस विरासत की वो परिभाषा ही बदल गयी, जब भी मिलती वो मुझसे तो सब कुछ बताया करती थी, प्यार, मोहब्बत का समां वो गीतों में हर दम बांधा करती थी ।। अब पता नहीं की प्यार में उसका यह नज़राना कैसे बदल गया है, लगता है शायद मुझको अब की उसको मुझसे अच्छा कोई मिल गया है, उम्मीदों की इस दुनिया में अब फिर कोई प्यार का तारा टूट गया है, उसकी प्यारी सी इस जिंदगी में अब प्यार का एक नया पन्ना ओर जुड गया है ।।
3 years ago