कवि सुनील नायक 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य मोबाइल पर कविता 117553 0 Hindi :: हिंदी
मोबाइल तुमने कुछ अच्छा किया तो कुछ बुरा किया,
मेरा वो कतपुतली वाला डांस तुमने छीन लिया,
डाकिया वाला पत्र ही तुमने छीन लिया,
दादी नानी की वो कहानी तुमने छीन लिया,
मोबाइल तुमने कुछ अच्छा किया तो कुछ बुरा किया,
कबड्डी क्रिकेट और इल्ली डण्डा का खेल तुमने छीन लिया,
विडियो गेम चलाते बच्चे बचपन तुमने छीन लिया,
मोबाइल तुमने मेरी सारी किताबें भी खा लिया,
अब तुमने कलम काॅपी छीनने का तरीका बना लिया,
मोबाइल तुमने कुछ अच्छा किया तो कुछ बुरा किया।
मोबाइल तुमने पङोसी की दोस्ती मेल मिलाप छीन लिया,
दादा जी के पास बैठकर संस्कार लेना तुमने भुला दिया,
बच्चे, जवान, और बूढ़े सब को तुमने आदी बना दिया।
मोबाइल तुमने कुछ अच्छा किया तो कुछ बुरा किया।।
-सुनील कुमार नायक