Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मंगलाचरण

Ashok Kumar Kapil 30 Mar 2023 कविताएँ धार्मिक #maadurga #dharm #inspiration #spiritual 43956 0 Hindi :: हिंदी

मंगलाचरण

दूर करो दुर्गति हमारी सिंहवाहिनी दुर्गा
विश्वपलिनी दुष्ट्नाशिनी ,त्रिपुरसुंदरी,अन्नपूर्णा दुर्गा
देर भई माँ अब तो प्रकटो
काम तनिक यह कर दो
दूर करो जग का अंधियारा
इसको जगमग कर दो


माँ दुर्गा से निवेदन
सूख रहा जीवन का रस
छूट रहा है धीरज सारा
अन्ध्कार सब ओर घिरा हो
सूझे न जब कोई किनारा
तुम यह सब चुपचाप न देखो
बरसा दो अमृत की धारा
2 सुख स्वपन बने हों जब धूमिल
जीवन करता हो छ्ल ही छल
हों बंधन में निज प्राण बंधे
और सब मुक्ति के प्रयास विफल
किसी और द्वार पर ना जा कर पुकार करें
ना और किसी का मांगें सहारा
3 कब तक हम चुपचाप रहें
और लिए अधूरी प्यास रहें
अपने छोटे से आँचल में
निराशा और अविश्वास लिए
अब मिटें हमारे सारे गम
मुसकाए फिर जीवन सारा
4कर असत्य विदीर्ण
सत्य प्रतिष्ठित तुम्ही करातीं
देख तुम्हारा तेज
कोटी कोटी सूर्यों की किरणें लजातीं
माँ जीवन को मृत्यु पर
विजय तुम्ही दिलवातीं
नव रचनायें रच जगत का सरजन तुम्ही करातीं
हे शब्द विचारतीत रुके अब जग का क्रंदन
हे दयामयी जननी हम करें तुम्हारा वंदन
५ हे शुभ्र वसना माँ तुम ही सब कुछ करतीं
हे दयामयी माता तुम जग की जड़ता हरतीं
क्ल्याणकारी तत्व में तुम्ही शक्ति हो भरती
जब चारों ओर हो जलथल जलथल
प्राण प्यासे फिर भी तरसें
अब तुम ही करो उपाय कि
सूखे जीवन में रस बरसे
छिपा कर अपने दुःख दर्द को
जीना ही जिन्दगी का नाम है
ले क्रर भगवान का सहारा
विपरीत प्रिथितियों में आगे बढना
ही हमारा काम है-

अशोक 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: