Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मनमोहक-मनभावन मनमोहन तेरे ना

Vipin Bansal 07 Sep 2023 कविताएँ धार्मिक 33807 0 Other :: Other

कविता = ( मनमोहक ) 

मनमोहक मनभावन मनमोहन तेरे नाम ! 
मन शीतल निर्मल हो जाए ! 
जो भज ले तेरा नाम ! 
हे माधव हे नंदलाल ! 
मुरली मनोहर, राधेश्याम ! 
हे गोविंद हे घनश्याम ! 
भव सागर से पार निकालें ! 
ऐसे पावन तेरे नाम ! 
मनमोहक मनभावन मनमोहन तेरे नाम ! 

जोगन बन गई महलों की रानी ! 
मीरा हो गई प्रेम दीवानी ! 
अमृत में बदला विष का प्याला ! 
रटती रही तेरे नाम की माला ! 
हे दामोदर हे गोपाल ! 
हे कृष्णा हे वेदांग ! 
वो करते हैं अमृतपान ! 
जो भजते हैं तेरे नाम ! 
मनमोहक मनभावन मनमोहन तेरे नाम ! 

खाकर प्रेम के तीन है दाने ! 
तीनों लोक लगे लूटाने ! 
शबरी देहरी आए राम ! 
झूठे बेर प्रेम का मान ! 
हे पुरूषोतम हे गोपाल ! 
देवकी नंदन, नंदगोपाल ! 
प्रेम के वश में है भगवान ! 
तुझसे जोड़ें तेरे नाम ! 
मनमोहक मनभावन मनमोहन तेरे नाम ! 

भरी सभा में तुझे पुकारा !  
चीर बढ़ा दिया सहारा ! 
इन्द्र का अभिमान डिगाया ! 
उंगली पे गोवर्धन है उठाया ! 
हे गोविंदा हे गिरधारी ! 
हे केशव, बांके बिहारी ! 
बाट निहारूं सुबह - शाम ! 
रोज भजूं मैं तेरे नाम ! 
मनमोहक मनभावन मनमोहन तेरे नाम ! 

विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: