Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मैं तेरा हमदर्द हूं-आ मुझ से बेझिझक मिल तो जरा

संदीप कुमार सिंह 03 Aug 2023 कविताएँ अन्य मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 42029 9 5 Hindi :: हिंदी

मैं तेरा हमदर्द हूं _मैं तेरा हमदर्द हूं,
आ मुझ से बेझिझक मिल तो जरा।
अपने अंदर की पीड़ा को मुझे बता,
जरूर मैं तुम्हारे मदद के लिए बढूंगा।

देख दुनिया में गम भी बहुत होते हैं,
अपने गम को मुझ से तो जरा साझा कर।
भले खुशियों को मत साझा करना,
या खुशियों में हमें याद भी न करना।

मैं निकला हूं इसी उद्देश्य से,
आपके गमों को कम कर सकूं।
इसमें मेरा निजी स्वार्थ भी है,
मेरा मनुज जन्म सफल हो जायेगा।

शब्दों के माध्यम से आप तक पहुंच रहा हूं,
जरूरतानुसार सामने प्रकट भी हो सकता हूं।
जीवन में संघर्ष बिना तो मजा ही नहीं,
मानवता निभाए बिना जीना बेरंग है।

इस नश्वर शरीर पर मुझे तनिक भी घमंड नहीं,
और मौत से भी हमें तनिक भी भय नहीं।
आपके लिए मैं जी रहा हूं,
आपको दुखी देख कर अपार कष्ट होता है।

रब से सिर्फ अच्छी दुनिया की फरियाद करता हूं,
हम मानवों के उत्थान का मांग करता हूं।
खुद भी मानव उत्थान के लिए हमदर्द बना हूं,
सेवा भाव को ही जीने का मार्ग बनाया हूं।

आंखों से मेरी दर्द का आँसू बहता है,
मानवों के कष्ट से रोम_रोम भयभीत होता है।
इस हसीन जिन्दगी पर हँसी आती है,
कुदरत के अनमोल रचना पर तरस आता है।

चाहता हूं रोग मुक्त जीवन हो,
दुनिया में सिर्फ प्यार ही प्यार हो।
जिन्दगी अपनी पूरी  उम्र खेलते हुए जिए,
और नित ही आनंदों का रस पिए।

लेकिन जिन्दगी को जीना एक बड़ी कला है,
और हरेक क्षेत्र में अति से बचना है।
एक सीमा में सब काम करना है,
एक खुशनुमा इतिहास लिखना है।

अपने पुरखों के जीवन शैली को अपनाना है,
जिनकी उम्र लम्बी हुआ करती थी।
ईमानदारी के कमाई से जीवन जीना होगा,
नफरत फैलाने वालों का सफाया करना होगा।

मैं तुम्हारे लिए_तुम हमारे लिए,
न कोई फर्क है न ही कोई मलाल रहे।
ईर्ष्या, जलन को खत्म कर सुरभित होते रहें,
हमदर्द बन ने का अपना काम करते रहें।

जन्मों_जन्मों तक मेरा यह विचार चलता रहे,
यह दुनिया यूं ही चमचम चमकता रहे।
खुशियों की और हमें आगे बढ़ना है,
मैं तेरा हमदर्द हूं_मैं तेरा हमदर्द हूं।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Saurav Singh
Saurav Singh गजब

2 years ago

LikeReply

Saurav Singh
Saurav Singh Super रचना

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह आपका हार्दिक आभार एवं प्यार भरा असीम शुभकामनाएं

2 years ago

LikeReply

Meenakshi Tyagi
Meenakshi Tyagi 👏👍

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह काबिले ए तारीफ़

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह अति सुन्दर

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बेहतरीन

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह लाजवाब

2 years ago

LikeReply

संदीप कुमार सिंह
संदीप कुमार सिंह बहुत खूब

2 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: