Aarti Goswami 24 Jan 2024 कविताएँ धार्मिक मां सरस्वती पर कविता, मां शारदे पर कविता 28187 1 5 Hindi :: हिंदी
"मां सरस्वती"
जो आए तेरे चरण
मां ले तू अपनी शरण
हम बच्चे बड़े अज्ञानी
कृपा करो बुद्धि रानी
बन जाए हम भी ज्ञानी
जो जपे तेरा नाम
मां कर दे उसका काम
हम खड़े स्वर के दानी
कृपा करो वीणा रानी
हम भी गाए तेरी कहानी
जो आए तेरे द्वार
मां पाए तेरा प्यार
हम खड़े हैं तेरे ध्यानी
कृपा करो विद्या रानी
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago