Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

माँ का स्पर्श ओर माँ का प्यार

Saloni gupta 20 Jan 2026 कविताएँ अन्य माँ,प्यार,ममता, स्पर्श 10748 0 Hindi :: हिंदी

खूबसूरत सी दुनिया में मासूम का इंतज़ार
महीनो की तपस्या के बाद आँगन में किलकारी कीं बोछार
हँसी ओर ख़ुशी से झूम उठता  है माँ का मन
जब होता हे नन्हें क़दमों का दुनिया में आगमन
जन्म से पहले ही जुड़ जाता हे माँ से  जब दामन
हज़ारों मुसीबतें भी पार करा दे
माँ का स्पर्श ओर माँ का प्यार ।

अनेक़ो रिश्तों से बढ़कर बड़ा हे यह रिश्ता
एक ही शब्द ओर एक ही रिश्ता
बच्चे की पुरी दुनिया या दुनिया का मतलब माँ
कभी ना ख़त्म होने वाला रिश्ता
हर रिश्ते से ज़्यादा किमती है
माँ का स्पर्श ओर माँ का प्यार ।

सही राह पर चलने को प्रेरित करतीं है
गलत राह पर जाने से बचाती है
चोट लगने पर दवाई तो लग जाती है
पर गहरे ज़ख़्मों क़ो जो मरहम दे
वह हे  माँ का स्पर्श ओर माँ का प्यार।

सही ग़लत का फ़र्क़ करना सिखाया
गलत राहों से बचना सिखाया
जमीं की  गहराइयों से आसमाँ की ऊँचाइयों तक
नन्हें कदमों से लेकर जवानी तक
ज़िंदगी के हर पड़ाव से गुजरना सिखाया
सुकून का मतलब माँ या माँ का मतलब सुकून
हर चीज़ से किमती है माँ का स्पर्श ओर माँ का प्यार।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: