Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मां का प्रेम

Bhagyashree Singh 14 Apr 2023 कविताएँ अन्य #मांकाप्रेम#निस्वार्थ प्रेम #मदर्स डे स्पेशल # 41477 0 Hindi :: हिंदी

बनकर साया संग रहती है,
सब कष्ट हमारे सहती है,
बन तरुवर निर्मल ममता का,
छाया प्रमोद की देती है,
सर्वस्व अपना न्योछावर कर,
वह ज्ञान प्रेम का देती है,
ख्वाहिशें दफ़न कर अपनी,
ख्वाबों को हमारे संजोती है,
कर संयोग दो परिवारों का,
उन्हें प्रेम सूत्र में पिरोती है,
बनकर के प्रेम सरिता घर में,
कल कल धारा सी बहती है,
दायित्व पूर्ण करके अपने,
जो मंद मंद मुस्काती है,
कोई और नही "मां" है वो,
जो जीना हमें सिखलाती हैं ।

                                   मेरी कलम से
                                     भाग्यश्री सिंह

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: