Disha Shah 23 Jun 2025 कविताएँ समाजिक #WhatWillPeopleSay #IgnoreTheNoise #FollowYourHeart #BelieveInYourself #LiveYourTruth #BeYourself #StopPeoplePleasing #InnerVoice #BreakTheFear #Motivation #SelfConfidence #YouDoYou #StayStrong #LiveBoldly #NoMoreFear #SpeakYourMind 15263 0 Hindi :: हिंदी
क्या कहेंगे लोग — यही है सवाल, आप कुछ भी करो, उठेगा बवाल। सबसे बड़ा रोग — "लोग क्या कहेंगे?" इनकी सोच में क्यों खुद को फँसाएँगे? कभी हँसी उड़ाएँगे, कभी टोकेंगे, आप रुक जाओगे, मगर वो फिर भी बोलेंगे। हर मोड़ पे देंगे सलाहों की झड़ी, पर क्या सच में समझें आपकी ज़िंदगी? अपने दिल की आवाज़ को सुनो, अपने सपनों को खुलकर बुनो। लोगों की बातों को हल्का समझो, दिल पे न लो, बस आगे बढ़ो। जो करना है, दिल से करो तुम, डर को हटाओ, भरोसा भरो तुम। दुनिया तो कहेगी, ये उसका काम है, पर जीत उसी की — जो खुद के साथ है।