Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कीमत हाथों की

Trilok Chand Jain 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य परोपकार/paropkar/great work 45815 0 Hindi :: हिंदी

कीमत उन हाथों की है
जो गिरते हुए को पकड़कर उठा ले
दोषी को भी हाथ बढ़ाकर गले लगा ले

अनमोल हैं वे हाथ
जो पौंछ देते हैं आंसू किसी के
पीठ थपथपाते, उत्साह बढ़ाते, प्रेरणा सरीखे

पवित्र हैं वे हाथ
जो प्रभु प्रार्थना में जुड़ जाते हैं
माला फेरते स्मरण में थोड़े मुड़ जाते हैं

आदर्श हैं वे हाथ
जो अंजान से जुड़ सात जन्म का रिश्ता बनाते
सांस टूटने तक इस बने रिश्ते को निभाते

श्रेष्ठ हैं वे हाथ
जो दान देकर बेसहारों का सहारा बनते
अनेकों के मिलकर एकता का नारा बनते

मिटे इनसे अंधेरा किसी की रातों का
बढ़ता ही जाए मूल्य इन हाथों का

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: