Vishakha Sharma 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य #Vishlekh2314# 43230 1 5 Hindi :: हिंदी
जीवन का एक दस्तूर है, यहां हर रोज तुझे गिराया जाएगा, पर हर रोज तुझे संभलना होगा, गिराने में सबका सहयोग होगा, लेकिन संभलने में सिर्फ तेरा मनोयोग होगा। है अंधेरा तेरे जीवन में अगर, तो उजियारे के लिए तू खुद को रोशन कर, है रास्ता कठिन तेरा, तू खुद को मजबूत कर, बेशक आज कोई अहमियत नहीं तेरी, बेशक आज कोई अहमियत नहीं तेरी। कल अनमोल बनने के लिए, तू खुद को तैयार कर।