Disha Shah 22 May 2025 कविताएँ अन्य #Self-love poetry #Poem about loving yourself # Importance of self-care # Spending time with yourself #Value yourself quotes # Self-worth motivation Self-respect poem Mental health self-love Healing through self-love Empowerment through self-awareness 15440 1 5 Hindi :: हिंदी
खुद से प्यार करो तुम, भीड़ में भी खुद को चुनो तुम। खुद के साथ समय बिताओ, अपने मन की आवाज़ को सुनो तुम। क्या पसंद है खुद को, ये जानो, आत्मा के हर रंग को पहचानो। दूसरों से पहले खुद को चाहो, दिल की गहराई से खुद को समझो। खुद से प्यार करना स्वार्थ नहीं, ये तो जीवन की शुरुआत सही। खुद के लिए खड़े रहना ज़रूरी है, ये कोई गलती या मजबूरी नहीं। खुद की कद्र करना सीखो, अपने अंदर की चमक को देखो। खुद के साथ वक्त बिताना सीखो, हर दिन खुद से मिलने की आदत रखो।
1 year ago