Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता = भगवान

Vipin Bansal 23 Apr 2023 कविताएँ धार्मिक 38899 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( भगवान )

आत्मा ही परमात्मा !
फिर भी ढूंढ़ें भगवान !!
पत्थरों में तराश रहा !
रोज़ नए भगवान !!
आत्मा की बददुआ !
न खाली जाए वार !!
आत्मा गर तृप्त करी !
तृप्त हुए भगवान !!
आत्मा ही परमात्मा !
फिर भी ढूंढ़ें भगवान !!

नर से ही नारायण बने !
यह ले तू है जान !!
नर सेवा नारायण सेवा !
फिर भी है अनजान !!
अंधी दौड़ में दौड़ रहा !
देखो अब इंसान !!
दुखियों को गले लगा लो !
मिल जाएंगे भगवान !!
आत्मा ही परमात्मा !
फिर भी ढूंढ़ें भगवान !!

भय ही है अब भगवान !
भय से लेते उसका नाम !!
शनिवार को तेल चढ़ाएं !
शनिवार को दान !!
एक दशक में बदल है जाते !
इनके हैं भगवान !!
भय से गर भक्ति करी !
तानाशाही की पहचान !!
आत्मा ही परमात्मा !
फिर भी ढूंढ़ें भगवान !!

खाकर प्रेम के तीन है दाने !
तीनो लोक लगे लुटाने !!
प्रेम बंधन में बंधते आए !
अबतक है भगवान !!
भूमि, गगन, वायु, आकाश, नीर‌ !
इनसे मिलकर बना शरीर !!
पंचतत्व से बना ये नाम !
जिसको कहते हम भगवान !!
आत्मा ही परमात्मा !
फिर भी ढूंढ़ें भगवान !!

विपिन बंसल

भूमि + गगन + वायु + आकाश + नीर = भगवान

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: