Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कवि की अभिलाषा

Rambriksh Bahadurpuri 01 Dec 2024 कविताएँ देश-प्रेम #Rambriksh Bahadurpuri #Ambedkar Nagar poetry#Kavi ki Abhilasha kavita #Desh Prem per kavita #samajik kavita 41587 1 5 Hindi :: हिंदी

कवि की अभिलाषा 

लिख जाऊॅं  कुछ लेख लेखनी से अपने मैं 
कर  पाऊं सब  पूर्ण  लोकहित के सपने मैं
कर जाऊॅं इतिहास अमर अपनें अपनों का 
शोषण हो ना कभी  शोषितों के सपनों का 
भूले  भटके  राही  को  पथ  मैं   दिखलाऊॅं 
होऊॅं  कवि हर बार,जन्म जब जब मैं पाऊॅं।  

कर  जाऊॅं  उपकार  बने  जितना  हो  पाए
करता  जाऊं  कर्म  राह  मिलता  जो  जाए
न  करूॅं कभी  मैं क्रोध लोभ न मन में आए
प्रेम  नेह  का  मेघ  बरसता  मुझ  पर  छाए  
दूर  अंधेरा  कर  मन  को  रोशन  कर जाऊॅं
होऊॅं  कवि  हर बार,जन्म जब जब मैं पाऊॅं।  

दुख  को  दुख मैं पीर गैर का अपना समझूॅं 
मर्यादा  सम्मान   सदा   सबका   मैं  समझूॅं 
नेकी   का   आगाज   उठे  कलमों  से  मेरे 
कह  जाए  कुछ  भाव  लेखनी सुबह सवेरे 
राष्ट्र हेतु हित कार्य,भला जन का कर जाऊॅं
होऊं कवि हर बार,जन्म जब जब मैं पाऊॅं।  

अमर  लिखूॅं  इतिहास वीर भक्तों के अपने 
किया शीश बलिदान देश को हंसते जिसने 
नमन लिखूॅं सत्कार देश के हर जन जन का 
शान्ति और सौहार्द प्रेम सबके तन -मन का 
गौरव  गरिमा  गान  गीत का लिखता जाऊॅं 
होऊं कवि हर बार ,जन्म जब जब मैं पाऊॅं।  

          रचनाकार 
     रामबृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश

Comments & Reviews

Dr Sathi Gopalakrishnan
Dr Sathi Gopalakrishnan Nice Dr Sathi Gopalakrishnan

1 year ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: