Rambriksh Bahadurpuri 09 Feb 2026 कविताएँ समाजिक #कविता कौन विजेता?#रामवृक्ष बहादुरपुरी# अम्बेडकरनगर पोइट्री साहित्यिक मंच #रामवृक्ष बहादुरपुर की की कविताएं 7674 0 Hindi :: हिंदी
कौन विजेता? संघर्ष बिना क्या यह जीवन नव नूतन नवल निहाल बनेगा? बिन चले कठिन पथ पग पग का कंटक फूलों का हार बनेगा? चींटी भी हमें सिखाती हैं नित कर्म ही करते जाना है हम क्या है कौन कहाॅं कैसे यह सोंच नहीं घबड़ाना है बहती नदियों को ही देखो वे थकती हैं न रुकती है ? कंकड़ पत्थर से टकराकर वह स्वयं नया पथ गढ़ती हैं यह जीवन कठिन तपस्या है सुख - दुःख को सहते जाना है सुख भी मंजिल दुख भी मंजिल बस पथ पर चलते जाना है कौन विजेता केवल सुख का दुःख है किसका भाग्य बना बस कर्म न्याय का है मापक तकदीर तुझे ही है गढ़ना कलियां भी फूल बने रह कर संग कांटों के जीवन जी कर तेरा भी तो एक जीवन है बस जीना सुख -दुःख है सहकर बस नहीं हारना है खुद से जब तक धड़कन सांस चलेगा त्याग और बलिदानह समर्पण से ही तेरा मान बढ़ेगा। रामवृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश 9721244478
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...