Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता = परदेश

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक 36360 0 Hindi :: हिंदी

⭐ कविता = ( परदेश ) 

कैसा ये परिवेश हुआ !
घर ही मेरा परदेश हुआ !!
एक ही छत के नीचे !
जैसे पूरा देश हुआ !!
घर के हैं जो घरवाले !
आज हुए वो बाहरवाले !!
बाहरवालों का घर में !
शुरू अब प्रवेश हुआ !!
कैसा ये परिवेश हुआ !
घर ही मेरा परदेश हुआ !!

घर होता था घरवालों से !
घर हुआ अब दीवारों से !!
सीमित अब दीवारों तक !
सबका अब प्यार हुआ !!
अपनी-अपनी दुनियाँ में !
हर कोई मशग़ूल हुआ !!
घर में जब खींची दीवारें !
अपना कोसों मील हुआ !!
कैसा ये परिवेश हुआ !
घर ही मेरा परदेश हुआ !!

दिलों में जब पड़ी दरारें !
दुश्मन भी क़रीब हुआ !!
दीवारों के कानों से !
घर खुली किताब हुआ !!
राजनीति का शुरू है दंगल !
इस घर में कभी था मंगल !!
मंगल में अब है दंगल !
घर अब संसद हॉल हुआ !!
कैसा ये परिवेश हुआ !
घर ही मेरा परदेश हुआ !!

उन रिश्तों में थी शक्कर !
घर जो कभी थे छप्पर !!
आज रग-रग में देखो !
नफ़रत का ज़हर हुआ !!
रंगमंच की दुनियाँ में !
रिश्ता भी किरदार हुआ !!
अभिनय की इस मंडी में !
रिश्ता अब बाज़ार हुआ !!
कैसा ये परिवेश हुआ !
घर ही मेरा परदेश हुआ !!

विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: