Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी

Brahamin sudhanshu "SUDH" 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद प्यार, धोखा, जुदाई, इश्क़, मोहब्बत 32533 0 Hindi :: हिंदी

कभी तो याद आएगी  ना तुम्हें मेरी
कैसे भूलोगी वो हमारा साथ
चंद दिन जो गुजारे थे हमने साथ
कैसे भूलोगी वो साथ 
कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी 



कैसे भूलोगी तुम वो मेरा हाँथ 
याद है ना तुमने जिससे खाना खाया था
खाना तुमने खाया स्वाद मुझे आया था
कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी 



कैसे भूलोगी मेरा तुम्हारे माथे को चूमना 
और तुम्हें बेवजह ही मेरा निहारते रहना 
तुम्हारे पूछने पर कि क्या हुआ जी 
मेरा बस कुछ नहीं बेटा कहना 
कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी 



कैसे भूलोगी वो मेरा हाँथ 
जो  तुम्हारे बालो मे घुमा करता था 
बिखरे तुम्हारे बालो को सजाया करता था
कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी 



कैसे भूलोगी वो हमारी अख़िरी मुलाकात 
जब हमारी गाड़ियां हमे बुला रही थी 
मै तुमसे गाड़ी छोड़ देने की जिद पर था 
हम जल्दी ही  मिलेंगे तुम्हारा मुझे बहलाना 
भारी मन से मैंने तुम्हें सीट पर बैठाया था 
आखिरी मिलना है तुमसे मै जानता था 
फिर भी मैंने एक सपना सजाया था 



सपना टूटा दिल टूटा मगर अफसोस नहीं है 
इन यादो मे मै खुश हूं  क्या तुम ख़ुश नहीं हो 
कभी तो याद आएगी ना तुम्हें मेरी 

सुनो ना 


आएगी ना 






Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: