Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कामना-कामनाओं के हो गए सारे ग़ुलाम

Vipin Bansal 08 May 2023 कविताएँ धार्मिक 34224 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( कामना )

कामनाओं के हो गए सारे ग़ुलाम !
कामनाओं ने ले लिया ग़रज़ का नाम !! 
मन घोड़े पर कामना सवार ! 
मन घोड़े की पकड़ी लगाम !! 
पेट दिया तो होगा इंतज़ाम ! 
कामनाओं की गठरी क्यों ली बाँध !! 
एक ही राह एक मुक़ाम ! 
फैंक यह गठरी भज ले राम !! 
कामनाओं के हो गए सारे ग़ुलाम ! 
कामनाओं ने ले लिया ग़रज़ का नाम !! 

ग़रज़ तो हो जाए सबकी पूरी ! 
कामनाएँ रहती सबकी अधूरी !! 
मर गया शरीर न निकले जान !
कामनाओं में अटके रहते प्राण !! 
कामनाओं की गठरी बोझ अपार ! 
भवसागर कैसे होगा पार !! 
मन घोड़े की छोड़ी लगाम ! 
ग़रज़ तो हो गई यूँही बदनाम !! 
कामनाओं के हो गए सारे ग़ुलाम ! 
कामनाओं ने ले लिया ग़रज़ का नाम !! 

संतोष ही जीवन का आधार ! 
सबरी देहरी आए राम !! 
कामनाओं से छीन लगाम !
मन को कर ले अपना ग़ुलाम !! 
कामनाओं पे पूर्ण विराम !
मन में बसा ले तू सिया राम !! 
सागर में तैरे पाषाण ! 
उन पर लिखा जय श्री राम !! 
कामनाओं के हो गए सारे ग़ुलाम ! 
कामनाओं ने ले लिया ग़रज़ का नाम !! 

              विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: