Aarti Goswami 20 Jan 2024 कविताएँ अन्य जिंदगी पर कविता 41631 1 5 Hindi :: हिंदी
"ज़िन्दगी तूने मुझे"
जिन्दगी तूने मुझे जीने का तरीका सीखा दिया
अब मुश्किलों में हल मिल जाते
दुःख भी अपने रास्ते चल जाते
खुशियां तो जैसे द्वार खड़ी हैं
अब उनको गले लगाने लगी हूं
जिन्दगी तूने मुझे मंजिल का रास्ता दिखा दिया सफलता का एहसास करा दिया
जुनून को अब और बड़ा दिया
बाधाओं से लड़ना सीखा दिया
जिन्दगी तूने मुझे जीने का तरीका सीखा दिया
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago