Aarti Goswami 17 Jan 2024 कविताएँ अन्य जिम्मेदारी 37037 1 5 Hindi :: हिंदी
"जिम्मेदारी"
जिम्मेदारी से कोई नहीं बच पाया हैं
ये हर किसी के सिर पे बैठी हैं
और हर किसी को इसने सताया हैं
जैसे की बचपन से बुढ़ापे तक देखें तो
छोटी क्लास में फर्स्ट आने की
बोर्ड क्लास में परसेंट बनाने की
ग्रेजुएशन के बाद नौकरी लगने की
अगर इसके बाद नौकरी ना लगे तो
अपनी इज्जत बनाए रखने की
कोई ना कोई काम करने की
परिवार का खर्च चलाने की
बच्चो की पढ़ाई पूरी कराने की
उनको अच्छे संस्कार देने की
परिवार को जोड़ के रखने की
जिम्मेदारी हर उम्र में होती हैं
जिसने इसे अच्छे से निभाया उसे हंसाती हैं
वरना हर दिन किसी नए रुप में सताती हैं
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago