REETA KUSHWAHA 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद जिम्मेदार हो गए है 62732 0 Hindi :: हिंदी
अब
न कोई गैर चाहिए
न कोई खास चाहिए
न कोई सवाल चाहिए
न कोई जवाब चाहिए
न कोई मित्र चाहिए
न कोई दुश्मन चाहिए
क्योंकि
अब.....
हम खुद से ही खुद के गैर और खास हो गए है
खुद से ही खुद के सवाल और जवाब हो गए है
खुद से ही खुद के मित्र और दुश्मन हो गए है
क्योंकि
अब.......
हम खुद की ही जिम्मेदारियों के जिम्मेदार हो गए है।
✍️ रीता कुशवाहा