चंद्र प्रकाश 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक करो भक्ति, मिले मुक्ति, खत्म हो आवागमन का चक्र i 122795 0 Hindi :: हिंदी
जीवन चक्र
********
जीवन मे चक्र का बहुत ही महत्व है,
समय का चक्र, सतयुग त्रेता द्वापर और कलयुग का चक्र
पृथ्वी का चक्र, ग्रहों को घुमाता चक्र,
गाड़ी का पहिया, गाड़ी को घुमाता चक्र,
कहीं पैसे का चक्र, लड़की का चक्र,
रिस्तों के बनने – बिगड़ने का चक्र,
अधिकार , अहंकार और संस्कार का चक्र
मानव को चकराता चक्र, नौकरी मिलने – छूटने का चक्र,
व्यापार, दुकान का चक्र, जीवन का चलता ये चक्र,
संसार का चक्र, जीने - मरने का चक्र, है चक्र पे चक्र,
भक्ति संसार मे आने –जाने का चक्र, हैं झूठे सारे चक्र,
आदित्य फंसा जीवनचक्र के चक्रव्यूह चक्र में,
चंद्र प्रकाश समझाये ढूंढ ले एक चक्र, सुदर्शन चक्र,
करो भक्ति, मिले मुक्ति, खत्म हो आवागमन का चक्र,
फ़ीर नहीं रहे, कोई चक्र का चक्र ii
चंद्र प्रकाश गौड़ @ सेठी
केशव पुरम, दिल्ली-35