shivkumar barman 07 Nov 2026 कविताएँ हास्य-व्यंग #स्त्री, #बदलाव , #कविता95 ,कविता94 , #हिंदी_लेखन 236 0 Hindi :: हिंदी
जब स्त्री बदलती है तो यू ही नही वो बदलती। वह पहले सब कुछ सहती है । बहुत बार खुद को यू समझाती है। हर रिश्ते को बचाने की बहुत से कोशिश करती है। हर दर्द को अपने अंदर ही यू छुपा लेती है। लेकिन एक दिन उसकी सहने की वो ताकत खत्म हो जाती है। फिर वह अपनो से बोलना कम कर देती है। उनसे उम्मीद रखना ही छोड़ देती है। अपनो के साथ हंसती तो है, मगर दिल से नही । भरोसा तो करती है, मगर पहले जैसा नही। वह किसी से नफरत तो नहीं करती फिर भी । बस खुद को यू बचाना सीख जाती है। दुनिया इसे उसका ही घमंड ही समझती है। जबकि यह उसके टूटे हुए दिल की आखिरी वो दीवार होती है..👍