Pandit Vishal Mishra 30 Jan 2025 कविताएँ देश-प्रेम #भारत आजाद हुआ था# जब भारत आजाद हुआ था# भारत आजादी # वीरों की कुर्बानी# आजादी का राज# 64986 0 Hindi :: हिंदी
जब भारत आज़ाद हुआ था। आजादी का राज हुआ था वीरों ने कुरबानी दी थी तब भारत आज़ाद हुआ था भगत सिंह ने फांसी ली थी कइयों का जनाज़ा उठा था इस मिटटी की खुशबू ऐसी थी तब खून की नदी बहती थी वतन का जज्बा ऐसा था जो सबसे लड़ता जा रहा था लड़ते लड़ते जाने गयी थी तब भारत आज़ाद हुआ था फिरंगियों ने ये वतन झोड़ा था इस देश के रिश्तों को तोडा था फिर भारत दो भागो में बाटा था एक हिस्सा हिन्दुस्तान था दूसरा पाकिस्तान कहलाया था सरहद नाम की रेखा खींची थी जिसे कोई पार ना कर पाया था ना जाने कितनी माताएं रोई थी, ना जाने कितने बच्चे भूखे सोए थे, हम सब ने साथ रहकर एक ऐसा समय भी काटा था वीरों ने कुरबानी दी थी तब भारत आज़ाद हुआ था ॥ ---- "पंडित विशाल मिश्रा"।