अंजली कुमारी 30 Jul 2024 कविताएँ देश-प्रेम 28428 0 Hindi :: हिंदी
जा कुछ कर
उनके लिए जिसने तुझे जन्म दिया,
जिसने तुझे पाला-पोषा
जिसने तुझे चलना सिखाया।
जा,जा कुछ कर
उनके लिए जिसने तुझे दुनिया दिखाया,
जिसने तुझे कंधों पर बैठाया
जिसने तुझे संघर्ष करना सिखाया।
जा,जा कुछ कर
उनके लिए जिसने तुझे सही राह दिखाया,
जिसने तुझे शिक्षा का मूल्य बताया
जिसने तुझे जीवन का पाठ पढ़ाया।
जा,जा कुछ कर
उनके लिए जिसने तुझे दुश्मनों से बचाया,
जिसने तुझे देश के लिए कुर्बानी देना सिखाया
जिसने वतन पर शहीद होकर दिखाया।
जा,जा कुछ कर
उनके लिए जिसने तुझे सोच से आगे बढ़कर दिखाया,
जिसने देश को विकसित बनाया
जिसने तुझे ब्रह्मांड में उड़ने का सपना दिखाया।
जा,जा कुछ कर, उनके लिए।
:- अंजली कुमारी