Aarti Goswami 17 Jan 2024 कविताएँ हास्य-व्यंग हर घर का सवाल 32186 1 5 Hindi :: हिंदी
"हर घर का सवाल"
हमारे यहां हर घर की यही कहानी
आज खाने में सब्जी क्या बनानी
वैसे सब्जी का यह मुख्य सवाल
हर दिन सुबह शाम का बवाल
सुबह का सवाल शाम से
शाम का सवाल सुबह से
सिर में घूमते खाने के नाम से
चर्चा का यह विषय बहुत खास
अच्छी सब्जी की सबको आस
लेकिन जब किसी से पूछा जाएं
जवाब सब का एक हो जाएं -कुछ भी
यह कुछ भी आज तक तो कही मिली नहीं
भविष्य में कोई खोज कर ले तो पता नहीं
अभी तो सब्जी का सवाल वही अड़ा है
और जवाब के इंतजार में खड़ा
घर में पड़ा आलू ही गैस पे चढ़ा है
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago