Himanshu chandra pandey 01 Oct 2025 कविताएँ अन्य #hindi poem #poem 16880 0 Hindi :: हिंदी
राष्ट की पहचान है हिन्दी भारत माँ की शान है हिन्दी भाषा तो केवल एक माध्यम है भाव प्रकट करने का किन्तु भाषायी विविधता में एकता की पहचान है हिन्दी प्रेमचंद, निराला, दिनकर की रचनाओ का सार है हिन्दी संस्कृति और समाज का चित्रण है हिन्दी रसखान, सूरदास समान युगपुरुषो का भक्तिभाव है हिन्दी वसुधैव कुटुम्बकम का ज्ञान है हिन्दी भारतीय जीवन मूल्यों, संस्कृति, संस्कारों की संवाहक है हिन्दी वैश्वीकरण के इस दौर मे भी भारत की पहचान है हिन्दी रचनाकारों व साहित्यकारों का प्राण है हिन्दी स्वदेशी का भाव है हिन्दी सिनेमा और साहित्य दोनों समाजों का दर्पण है हिन्दी कालजयी गीतों की आवाज है हिन्दी चिट्टी पत्री के उस पुराने दौर मे परिवार की भावनाओ का सार थी हिन्दी देश की सर्वाधिक बोली जाने वालीं भाषा है हिन्दी विविध भाषाओ की सृजनकर्ता है हिन्दी कविता समापन की इस अंतिम पंक्ति मे मैं कहूँगा इस रचनाकार के मन की इस रचना का माध्यम है हिन्दी