Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हकीकत... कहानी...कल्पना...हो

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 66122 1 5 Hindi :: हिंदी

हकीकत... कहानी... कल्पना...हो

ये सर्द रात,
या महफिल तारों की....!

ये रात की कहानी है, 
या पूनम की चांद की....!

इसे कुदरत की कहानी कहूं,
या कहानी कहूं इसे आपकी....!

तुम चलो तो जैसे- 
दर्द पायल की झंकार उठे....!

तुम हंसो तो जैसे- 
मोती बरसा दिए हो बहारों ने....!

ये नदियां-तालाब जैसे- 
तुम्हारी आंखें भर आती हो....!

तुम्हारी जुल्फें हवा में, 
लहराए बलखाती सी....!

या टेढ़े मेढ़े रास्ते हो, 
या कोई जहरीली नागिन हो....!

तुम्हारा बसंत सा नवयौवन, 
या कोई ऋषि कन्या हो....!

तुम कोई चमकती चांदनी ,
या आसमां की परी हो....!

लिबास में छुपी ,
तुम्हारी देह की झलक 
जब दिखे मुझे तो लगे ,
घटाओं की सरगोशीयों में,
कोई बिजली चमकी हो....!

तुम्हारी खामोशी लगे, 
शाम की उदासी हो....!

तुम सजो तो लगो ,
सावन की जवानी हो....!

तुम अनछुई सी चंद्रकिरण, 
आईने की प्रतिमा हो....!

कभी-कभी मैं सोचता हूं
तुम जज्बातों की रवानी हो....!

कोई सपना हो तुम 
या सच में हकीकत हो....!

या हो आगाध प्रेम में फंसे ,
तुम मेरे मन की कल्पना हो ....!

     चिन्ता नेताम " मन "
   डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)

Comments & Reviews

Chinta netam " mind "
Chinta netam " mind " बेहतरीन

3 years ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: