Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

"गो-माता का अस्तित्व मुरली वाले आकर बचा ले"

Shreyansh kumar jain 30 Mar 2023 कविताएँ दुःखद 50000 48429 0 Hindi :: हिंदी

रो रहा है दिल मेरा आंखो से अश्रु की जल धारा बह रही है,
देखकर आज गौ-माता की यह हालत मुरली वाले तेरी याद आ रही है,
द्रापद में जो तेरी मुरली की धुन पर थिरका करती थी,
कलयुग में ऐसा क्या पाप हुआ गो-माता से जो आज अपने अस्तित्व के लिए लड रही है ।।
वेदों में भी हम गो-माता को भगवान सा पूजा करते थे,
33 कोटि देवी-देवता भी जो गो माता में निवास करते थे,
आज गो-माता के अस्तित्व पर यह कैसा प्रशन चिन्ह आ खडा हूआ है,
मुरली वाले आज तेरी मुरली की धुन का गो-माता को इंतजार हो रहा है ।।
आकर मुरली वाले इस धरा पर गो-माता का अस्तित्व बचा ले,
विरान पडी इस गो-माता को अपनी मुरली की धुन पर फिर थिरका दे,
द्रापद में जो चमत्कार दिखाया वह एक बार कलयुग में दिखला दे,
मौत के द्वार खडी इस गो-माता को मुरली वाले अब तो आकर बचा दे ।।                                 श्रैयांश जैन 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: