Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

गरीबी का दानव

अनिल कुमार केसरी 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक गरीबी के विषम हालातों पर नज़र डालती एक रचना 29451 0 Hindi :: हिंदी

गरीबी का दानव,

सुना है...
गरीबी का दानव,
बड़ा बेरहम,
खूनी,
खतरनाक कातिल है;
बेहद बेरहमी से,
टुकड़ा-टुकड़ा, धीरे-धीरे,
बड़े स्वाद से,
वह खाता रहता है...
किसी का जीवन,
किसी का घर,
किसी की आत्मा,
किसी का ईमान।
सुना है...
गरीबी का अभिशाप,
दुनिया के अभिशापों में,
सबसे ज्यादा,
सबसे बड़कर,
अतिशय क्रूर,
भयंकर,
हत्यारा,
और निर्लज्ज बे-ईमान है।
यह निगल चुका है...
जाने कितने ?
मजबूर,
भिखारी,
भूखे-नंगे,
लाचार,
आदमियों को,
अपनी भूख का निवाला बनाकर।



Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: