Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

फितरत

Chinta netam " mind " 22 Jul 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत 31908 0 Hindi :: हिंदी

एक लड़की...
फूलों जैसी ,
रंगीली...
तितली जैसी ...!

उसकी आंखें ,
बसंत का यौवन...
बातें लगती ,
निर्मल पावन...!

हंसती हुई ,
मुस्कुराती...
कभी-कभी 
वो इतराती...!

कुछ ना कह के ,
नजरों ही नजरों में,
जाने क्या.....?
कह जाती ...!

अनछुई सी चंद्रकिरण,
आईने की प्रतिमा...
अगाध प्रेम में फंसे,
किसी कवि की कल्पना...!

उसकी फितरत की 
अदा बड़ी मासूम...
उसका चेहरा 
सर्द की शबनमी...!

सारी कायनात 
उसकी फितरत में...
जैसे सागर ,
गागर में समी...!

हो गया उससे
रिश्ता पलों में...
रातों को सपनों में 
बसती पलकों में...!

सोचता हूं ,
क्या सोचती है...?
जब भी वो ,
मेरी ओर देखती है...!

शायद ये मेरा ,
वहम ही होगा...
क्या वो मुझसे ,
कुछ चाहती है...?

सब कुछ मैंने ,
उसमें देखा पर
नहीं जानता उसकी
फितरत क्या है...?
या फिर मैं ये कहूं ,
वो तो एक 
खुद फितरत है......!

चिन्ता नेताम "मन"
डोंगरगांव (छ. ग.)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: