MD SHAYEED ALAM 03 Dec 2025 कविताएँ देश-प्रेम कविता एक दिन ऐसा आएगा 10232 0 Hindi :: हिंदी
एक दिन ऐसा आएगा, भारत जग में छाएगा।, एक दिन ऐसा आएगा, भारत आगे जाएगा। नहीं सोएगा भूखा कोई, हर एक अपना हक पाएगा। एक दिन ऐसा आएगा। नहीं होगा कोई धर्म की दीवार, नहीं होगा जाति की तकरार, बस इंसानियत ही धर्म रह जाएगा। एक दिन ऐसा आएगा। पूरे विश्व में तिरंगा लहराएगा, हर भारतीय हर क्षेत्र में बस आगे बढ़ता जाएगा। एक दिन ऐसा आएगा।