Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक साल निकल गया

akhilesh Shrivastava 31 Dec 2023 कविताएँ समाजिक जिंदगी में साल दर साल हमारी जिंदगी का वक्त गुजरता जाता है वक्त अच्छे बुरे का एहसास करा देता है 37068 0 Hindi :: हिंदी

*एक साल निकल गया*

जिंदगी का एक साल
यूं ही निकल गया
अभी शुरू हुआ था
अभी खत्म हो गया।।

कुछ नये परिचितों से
मुलाकात तो हुई
 जो अपने बिछड़ गए
वो सहा नहीं गया।।

कुछ नई घटनाओं से
मेरा सामना भी हुआ
कुछ अच्छा भी सुना
कुछ सुना ही नहीं गया।।

जिंदगी का एक साल यूं ही निकल गया...............

जैसे जैसे दिन घटे 
तो उम्र बढ़ गई
दिल तो जवां है
पर जवानी चली गई।।

अपना हमें जो कहते थे
 हमसे दूर हो गये 
दोषी हमें  बताया
खुद बरी हो गये ।।

संकीर्ण सोच के मुझे 
कुछ लोग भी मिले
व्यवहार उनका मुझसे
सहा भी नहीं गया।।

जिंदगी का एक साल......

मेरी उम्र के खजाने का
धन यूं ही घट गया
अच्छे और बुरे अनुभवों से
दिल मेरा भर गया।

एकांश  के जन्म से
मन खुश हो गया 
नाना- नानी बनने से
प्रमोशन भी मिल गया

छोड़ो मलाल जिंदगी में
किसने क्या किया।
बची जिंदगी ख़ुशी से 
जियो वक्त कह गया।।

अच्छे बुरे समय का
सबक भी मिल गया
अच्छा तो याद  है
बुरा  मैं भूल गया।।

जिंदगी का एक साल
यूं ही निकल गया....=======



  
...
रचयिता -अखिलेश श्रीवास्तव एडवोकेट जबलपुर ----

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: