Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक स्त्री की अभिलाषा

Manisha Singh 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य #Hindi #Poetry #New #ekstrikiabhilasha #news #google #Status 52546 0 Hindi :: हिंदी

ले चल उड़ा मुझे भी अपने संग तू "अ बावरी" हवा 
ले चल उन लेहलाते खेतो में 
देखा किये जो मैने अकसर, अपने सपनो में...  
है खुला जहाँ आँसमा, खुली साँस जहाँ है आती  
मैने सुना है, तू भी तो वही है रहती।  
मार-मार हिलोरे खूब तू बहती  
आज़ाद हो जाऊँ मैं भी तेरी तरह
जहाँ चाहूँ वहाँ जाऊँ, खुद पर फिर मैं भी "इतराऊं" 
नादान बालक सी रो पडूँ कभी टकराकर 
तो कभी "सयानी" बन मंद-मंद मुस्काऊँ 
मर्जी आये तो कोहराम मचाऊँ 
वरना शीतल पवन बहाऊँ
उड़ती फिरू रातभर मैं, बेख़ौफ़ मतवाली सी 
यूँ ही इन गलियारों में  
मनुष्यो में मैं नारी सी, देख रात तब ना घबराऊ
देगा कौन नसीहत देखूँ फिर, "बैठो बंद मकानों में"
छू पायेगा कौन मुझे भला फिर, अपने मलिन हाथो से 
अदृश्य मै, अस्पर्शी मैं, बस कुछ ऐसा ही जीवन मैं चाहूँ | 

 - मनीषा

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: