Aarti Goswami 18 Jan 2024 कविताएँ अन्य दोस्ती पर कविता, दोस्त 44490 1 5 Hindi :: हिंदी
"दोस्त"
जिनके साथ हार भी जीत लगे
जो दूर होके भी मुझे पास लगे
वो मेरे दोस्त मुझे खास लगे
यादों की किताब के कुछ खास पन्ने लगे
जिनकी मिठास तो ऐसी जैसे गन्ने लगे
उनकी बाते ज्ञान का मोती लगे
वो मुझे अंधेरे में जैसे ज्योति लगे
मेरे दोस्तो का मिलना नसीब लगे
जो हमेशा मुझे अपने करीब लगे
जिनसे जीवन में खुशियों का रंग लगे
जिनके साथ मस्तियों का ढंग लगे
वो मेरे दोस्त मुझे संग लगे
~'आरती गोस्वामी'✍️
2 years ago