Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

हो दया का दान प्रभु प्रार्थना

Rambriksh Bahadurpuri 28 Dec 2024 कविताएँ बाल-साहित्य #प्रार्थना//रामवृक्ष बहादुरपुरी//अम्बेडकरनगर पोइट्री साहित्यिक मंच 47907 0 Hindi :: हिंदी

प्रार्थना 


हो दया का दान प्रभु , विनती यही है आप से 
हम बने इस योग्य प्रभु , बचते रहें हर पाप से। 

जो मिला जीवन हमें ,प्रभु एक ही आधार हो 
कर  सकें  नेकी  बदी , ऐसा मेरा व्यवहार हो
हो  बुराई  दूर  खुद , हे! प्रभु  तेरे  प्रताप  से, 
हो दया का दान प्रभ ,विनती यही है आप से। 

हम  रहें  बढ़ते  सदा, सृजन के उन्नति राह पे 
लोकहित  में  कार्य  को ,करते रहें उत्साह से
स्वार्थ  से  हों  दूर  हम , हों दूर दुर्जन ताप से, 
हो दया का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

दीन  हों  या  हीन हों , सबके लिए उपकार हो
प्रेम  की  गंगा  बहे , कुछ  ऐसा  ही संसार हो 
कर दिखाएं हम सभी निज कर्म के विश्वास से,
हो  दया  का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

काम  आए  देश  के,कण कण लहू सम्मान में 
भक्ति  का  हो भाव प्रभु,इस देश का ईमान में 
हो  सुबह  का काम प्रभु, शुरुआत तेरे नाम से, 
हो  दया  का दान प्रभु ,विनती यही है आप से। 

        रचनाकार 
    रामवृक्ष बहादुरपुरी 
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश 
     9721244478

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: