अंजली कुमारी 30 Jun 2024 कविताएँ बाल-साहित्य क्रिसमस 2664 0 Hindi :: हिंदी
क्रिसमस आया क्रिसमस आया, आकर के नई खुशियां लाया। बच्चे हैं उत्सुक इतने, अब मिलेंगे उपहार कितने। कागज में अपनी ख्वाहिश लिखकर, डाल मोजे में लटकते हैं। जब बच्चे सो जाते हैं, सांता क्लॉस आ जाते हैं। मोजे में बच्चों की ख्वाहिश देखकर, उनकी ख्वाहिश पूरी कर जाते हैं। सुबह जब बच्चे देखे तो, खुशियों से झूम जाते हैं। क्रिसमस की बधाई देकर, उमंग से वे भर जाते हैं। सांता को धन्यवाद बोलकर, गीत खुशी के गाते हैं।