Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

चिड़िया की अभिलाषा

Raysingh Madansingh Rauthan 18 Dec 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत चिड़िया का बच्चा अपनी माता की कहानी कहता है कि किस तरह से उसे जीना सिखाती है अर्थात के माँ अपने बच्चों को पालने में कितने मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और किस तरह कुशल बनती है 22530 0 Hindi :: हिंदी

आंखे अभी बंद हैं मेरी
समझ में अभी ना आता

घने अँधेरे में छिपा हूँ
प्रकाश तो दिखा दे माता

जन्म दिया है जो तुमने
मुझे टोकरी में डाला

कब तक रहूं ऐसे में
उजाला तो दिखा दे माता

घुटन भरी इस टोकरी से
अब मुझे बाहर है आना

देखूं मैं इस दुनिया को
अब तुम देर न करो माता

खुश हो जाऊँ मैं अब
जब तुमने बाहर दिखाया

आँखे खोलता हूँ अब
दुनिया देखी है माता

अभी छोटी सी दुनिया मेरी
इस दुनिया में इतना ही आता

कब मैं, अब बड़ा हो जाऊँ
मुझे अब बल तो दे दो माता

छोटे से इस घर से
बाहर जाने को जी करता

कब निकले पर मेरे
कब उड़ाएगी मुझे तू माता

अब पहली उड़ान में हूँ
अब उड़ना जो आ जाता

हवा के झोंको में उड़ता
उड़ना जो सिखाया माता

आजाद इस दुनिया का
परिंदा बन मै घूमता

नया जीवन मिला मुझे
आप धन्य हो माता

यह संसार बहुत बड़ा है
अब समझ में है आता

तुम्हारी महिमा बहुत बड़ी है
आपका पंछी हूँ माता

पूरी दुनिया की सैर कर ली
अब समझ में है आता

सब तो कुछ मिले दोबारा
लेकिन दुबारा न मिले माता

दुनिया दिखाई जो मुझे
दुनिया में खो जाता

जीवन हमें देकर तुम
धन्य, धन्य हो गयी माता |

-- रायसिंह मदनसिंह रौथाण

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: