Ujjwal Kumar 24 Aug 2023 कविताएँ देश-प्रेम 🚀🌕 चंद्रयान 3 🌕🚀 भारत कि धरा पर लहराता हुआ तिरंगा 22710 0 Hindi :: हिंदी
🚀🌕 चंद्रयान 3 🌕🚀 भारत कि धरा पर लहराता हुआ तिरंगा गगन चीर चाँद पर आज लहराने लगा । आज चंद्रयान 3 कि स्वर्णिम सफलता से गगन का चाँद धरती के गुण गाने लगा । गौरवान्वित किया आज नाम भारत का चंद्रयान 3 आज से जग मे छाने लगा । रच् दिया है सफल इतिहास इसरो ने देख चाँद आज वन्दे मातरम गाने लगा । दो बार असफल होने के बाद चन्द्रयान पर इसरो निरंतरता से प्रयास करने लगा । तीसरी बार उड़ान भरी जब चंद्रयान ने तिरंगा चाँद पर फर फर फहराने लगा । कोई देश ना कर पाया हासिल मुकाम एकमात्र भारत देश ने कर दिखलाया। कठोर मेहनत और कम लागत मे भी भारत विश्व मे अपना परचम् लहराने लगा। झूम उठे भारतवासी जय हिंद के नारे से चंद्रयान 3 का जब लेंडर् चाँद को छूने लगा। खबर देगा अब भारत कि धरती को चाँद कि चाँद सितारों संग अठखेलिया करने लगेगा। भारत कि धरा पर लहराता हुआ तिरंगा गगन चीर चाँद पर आज लहराने लगा । ✍️ रचनाकर-उज्ज्वल कुमार