Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri#Rambriksh Bahadurpuri kavita #Rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar 40765 0 Hindi :: हिंदी
कविता -मीठी बोल बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। देख लो कोयल की कूक टेरती है बोल न्यारी काग सी काली भले है ,है मनोहर बोल प्यारी बोल से ही मोहता मन क्या कहूं किसकी कहानी बोल मीठी बोल प्यारे दूर कर ले बोझ सारी बोल मीठी बोलने से हार भी है जीत भी है निकले मुंह से बोल कि तु,बोल को अनमोल कर ले, बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले आग सी दिल को जलाए अंत:करण शीतल करे यह बोल ही मरहम बने यह बोल ही घायल करे इस बोल में भी बोल हैं जो बोलकर मन जीत ले कुछ बोल है जो शूल सा घुस घाव अंतर पर करे बोल ही जूता खिलाएं, यही बोल खिलाए पान न वाणी ऐसी बोलना, ढोल में भी पोल कर ले, बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। बात को ही बात से ही काट कर अंजाम देते है सुना कि बात बात में बात को ही मात देते बोल से ही बात बनती बात बनते बात से ही बोल बन गोली कभी तो बोल से ही दाग देते मीठी मीठी बोल बोल, अपने से भी गैर से भी कोयल सी तु बोल बोली,मन मनोहर बोल कर ले, बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर यू पी
I am Rambriksh Bahadurpuri,from Ambedkar Nagar UP I am a teacher I like to write poem and I wrote ma...