Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बोलने से पूर्व प्यारे,बोल का तू तोल कर ले

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #Rambriksh Bahadurpuri #rambriksh Bahadurpuri Ambedkar Nagar #Rambriksh Bahadurpuri kavita 32390 0 Hindi :: हिंदी

                          कविता -
बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। 

देख लो कोयल की कूक टेरती है बोल न्यारी
काग सी काली भले है ,है मनोहर बोल प्यारी 
बोल से ही मोहता मन क्या कहूं किसकी कहानी
बोल मीठी बोल प्यारे दूर कर ले बोझ सारी
बोल मीठी बोलने से हार भी है जीत भी है
निकले मुंह से बोल कि तु,बोल को अनमोल कर ले,
बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले
 
आग सी दिल को जलाए अंत:करण शीतल करे
यह बोल ही मरहम बने यह बोल ही घायल करे
इस बोल में भी बोल हैं जो बोलकर मन जीत ले
कुछ बोल है जो शूल सा घुस घाव अंतर पर करे 
बोल ही जूता खिलाएं, यही बोल खिलाए पान
न वाणी  ऐसी बोलना, ढोल में भी पोल कर ले, 
बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। 



बात को ही बात से ही काट कर अंजाम देते
है सुना कि बात बात में बात को ही मात देते
बोल से ही बात बनती बात बनते बात से ही
बोल बन गोली कभी तो बोल से ही दाग देते
मीठी मीठी बोल बोल, अपने से भी गैर से भी 
कोयल सी तु बोल बोली,मन मनोहर बोल कर ले,
बोलने से पूर्व प्यारे, बोल का तू तोल कर ले। 


रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी अम्बेडकरनगर यू पी 

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: