Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

"भारत माँ के बेटे है- खुलकर सामने आयेंगे"

Shreyansh kumar jain 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम 500000 70537 0 Hindi :: हिंदी

हम है प्यारे भारत माँ के बेटे,
हम बेटों पर किसी का अधिकार नहीं,
हम खुले मन से तुमको यह कहते है, 
हम तुम्हरे कोई मनसबदार नहीं ।।
होगा अगर कुछ गलत तो हम खुलकर सामने आयेंगे,
तुम्हारे हर एक अत्याचार को हम सबके सामने लायेंगे,
तुम करो गुनाह कोई भी हम तुम्हारे गुनेहगार नहीं, 
हम भारत माँ के बेटे है,
हम तुम्हरे कोई मनसबदार नहीं।।
करना है जो कर लो तुम हम नहीं तुमसे चुप रह पायेंगे,
अन्याय के खिलाफ हम मिलकर आवाज उठायेंगे,
तुम्हारी हर एक करतूतों से अब हम पर्दा हटायेंगे,
तुम करो पाप कोई भी हम तुम्हारे पाप के भागीदार नहीं,
हम भारत माँ के बेटे है, 
हम तुम्हरे कोई मनसबदार नहीं ।।
धरा पर है अभी कुछ गद्दार ऐसे जो माँ भारती पर सवाल उठाते है,
खाते है इस देश का अन्न-पानी लेकिन राग दुश्मन देश का गाते है,
भारत माँ की अस्मिता को यह हर पल दुःख पहुचाते है,
इनकी ऐसी सोच से हम बेशक ना डरने वाले है, 
हम भारत माँ के बेटे है, 
हम तुम्हरे कोई मनसबदार नहीं ।।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: