Anilkumar Rathwa (Sameer) 15 Aug 2025 कविताएँ देश-प्रेम भारत देश है मेरा.. 9752 0 Hindi :: हिंदी
जिस देश में गंगा बहती है, संतों का जहाँ निवास, वीरों की धरती वह भारत, है मेरा गर्व, है मेरा विश्वास। जहाँ खेतों में सोना लहराता, मेहनत में बसते सपने हज़ार, जहाँ परिश्रम को पूजा मानें, और सच्चाई हो सबसे प्यारी बात। जहाँ राम, कृष्ण और बुद्ध ने संदेश दिए मानवता के, जहाँ त्याग और बलिदान की मिसालें लिखी गईं इतिहास में। मेरे भारत की माटी में है, खुशबू लहू की कुर्बानी की, ये धरती है माँ के आँचल-सी, छाया देती हर संतान को। माँ तुझ पर मैं बलिहार जाऊँ, तेरी जयकार सदा गाऊँ, जिस देश में गंगा बहती है— वह भारत देश है मेरा।