Anjani pandey (sahab) 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य ######बगिया####@ 54353 0 Hindi :: हिंदी
शीर्षक। " बगिया"
फिर बसंत आएगा
अभी तो मौसम है पतझड़ का
खिलेंगी कलियां बैठेंगे भौंरे
आनंद उठाएंगे कलियों का,
हम भी मिलने आयेंगे
तुम छुप जाना पेड़ो के पीछे
हम पेड़ो से पता लगाएंगे
मन विभोर हो जायेगा ,
जब पंछी गीत सुनाएंगे।
कुछ तुम बोलना कुछ हम बोलेंगे
होंगी कुछ खट्टी मीठी बाते
रोज नही तो कभी -कभी
छुप -छुप कर होंगी मुलाकाते ।।
अंजनी पांडेय (साहब)