Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 62034 0 Hindi :: हिंदी
#कविता
".....बेवफा की याद में "
एक कांटा था ,
चूभ गया , दर्द दिया
मोहब्बत की राह में...
आज भी मेरा मन ,
रो उठता है एक
बेवफा की याद में...
तन्हाइयों में अक्सर
मन के कैनवास पर
भावनाओं का रंग लेकर
चाहतों को कलम बनाकर
तस्वीर बनाता हूं एक
बेवफा की याद में...
अपनी भावनाओं को
एक पन्ने पर
समेटता कुछ शब्दों में
कविता बनाता हूं एक
बेवफा की याद में...
चिन्ता नेताम " मन "
डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)